रांची, अगस्त 6 -- रांची। 77 करोड़ रुपए से अधिक के शराब घोटाले के मामले में जेल में बंद मार्शल कंपनी के कर्मचारी नीरज कुमार सिंह ने औपबंधिक जमानत की गुहार लगाई है। दाखिल याचिका पर बुधवार को एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में आंशिक सुनवाई हुई। आगे की सुनवाई के लिए 19 अगस्त की तारीख निर्धारित हुई। उसने बीमारी का हवाला देकर 5 अगस्त को औपबंधिक जमानत की मांग की है। एसीबी ने आरोपी को 21 मई को गिरफ्तार किया था। तब से वह न्यायिक हिरासत में है। अदालत उसकी ओर से दाखिल जमानत याचिका 26 जुलाई को सुनवाई पश्चात खारिज कर चुकी है। इस बार इलाज के नाम पर औपबंधिक जमानत की गुहार लगाई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.