रांची, जुलाई 5 -- रांची। एसीबी के विशेष न्यायाधीश योगेश कुमार सिंह की अदालत में शनिवार को शराब घोटाले के आरोपी झारखंड राज्य बेवरेजेज कॉरपोरेशन लिमिटेड (जेएसबीसीएल) के पूर्व वित्त महाप्रबंधक सुधीर कुमार की ओर से दाखिल जमानत याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान अदालत ने एसीबी से केस डायरी की मांग की। साथ ही अगली सुनवाई की तारीख 10 जुलाई निर्धारित की है। एसीबी की टीम ने आरोपी को 21 मई को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, तब से वह जेल में ही है। उसने 25 जून को जमानत की गुहार लगाते हुए याचिका दाखिल की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.