फरीदाबाद, मार्च 19 -- फरीदाबाद। सूरजकुंड रोड स्थित शिव दुर्गा विहार के एक शराब गोदाम में मंगलवार तड़के बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोली लगने से तीन कर्मचारी घायल हो गए। साथ ही एक अन्य युवक से मारपीट भी की। बदमाश गोदाम से एक लाख 60 हजार रुपये और एक पेटी शराब की बोतल लूटकर फरार हो गए। उन्हें नजदीक अस्पताल में भर्ती कराया। सूरजकुंड थाना की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस के अनुसार घायलों की पहचान मोहित, चंद्रप्रकाश, सोनू और पंकज के रूप में हुई है। मोहित, चंद्रप्रकाश और सोनू को गोली लगी है। जबकि पंकज को ईट आदि से चोट लगी है। पुलिस को दी शिकायत में शराब गोदाम के कर्मचारी प्रदीप ने बताया कि सूरजकुंड मार्ग स्थित शिव दुर्गा विहार में हाउस ऑफ लीकर नाम से शराब ठेका है। उसके पीछे ही गली में शराब गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.