मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 16 -- कटरा, एक संवाददाता। यजुआर थाना पुलिस ने नगवारा से मंगलवार को 80 लीटर देसी शराब के साथ तीन धंधेबाजों को हिरासत में लिया। उनसे एक गैस सिलेंडर भी जब्त किया गया। तीन धंधेबाजों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना पर पुलिस टीम ने नगवारा में छापेमारी की। इस दौरान भोला सहनी, लखींद्र सहनी एवं मेनका देवी को गिरफ्तार किया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.