गया, मार्च 29 -- थाना क्षेत्र के एसएच मुख्य सड़क के उतलीबारा पास टनकुप्पा से गया जा रही एक कार से 150 लीटर शराब बरामद की गई। वहीं, चार शराब माफिआओं को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया। साथ ही एक बाइक व पांच मोबाइल भी बरामद की। घटना शनिवार की है। थाना के एसआई रामेश्वर पांडेय ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना के आधार पर उतलीबारा गांव के पास चार शराब माफियाओं को गिरफ्तार किया गया। मौके से एक कार और पांच मोबाइल जब्त किए गए। कार से 150 लीटर शराब बरामद की गई। तस्करों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भुसंडा गांव निवासी चन्द्रदीप कुमार व बेलहंटी गांव के शिवपुजन कुमार, फतेहपुर थाना क्षेत्र के चरका पत्थर गांव निवासी सियाराम कुमार और टनकुप्पा के सचिन कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...