पूर्णिया, दिसम्बर 9 -- केनगर, एक संवाददाता। पुलिस ने संध्या गश्ती के दौरान एक तस्कर को शराब के साथ गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष मुन्ना कुमार पटेल ने बताया कि गिरफ्तार शराब तस्कर थाना क्षेत्र के ही काझा पंचायत के काझा गांव निवासी सूर्यनारायण महलदार का 39 वर्षीय पुत्र टिंकू महलदार है। वह चार लीटर देसी चुलाई शराब बेचने अपने घर से जा रहा था। उसे रास्ते पर से ही शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.