बेगुसराय, दिसम्बर 31 -- सिमरिया धाम, एक संवाददाता। सिमरिया-दो पंचायत के बरियाही बिंदटोली गांव में अवैध शराब के निर्माण तथा बिक्री पर रोक लगाने के लिए ग्रामीण अनूठे तरीके से आंदोलन शुरू करेंगे। बिंदटोली गांव के अधिकतर घरों में हो रहे अवैध शराब निर्माण तथा धड़ल्ले से हो रही इसकी बिक्री समेत समाज में हो रहे अन्य गलत कार्य के खिलाफ ग्रामीण दो जनवरी को बरियाही बिंदटोली गांव स्थित क्रांतिकारी चौक पर ढोल, झाल तथा हारमोनियम के साथ लगातार 12 घंटे तक रामनाम संकीर्तन की तर्ज पर इंकलाब जिंदाबाद का नारा लगाएंगे। बिंदटोली गांव के रहने वाले आधुनिक भारत निर्माण समिति के संयोजक केदारनाथ भास्कर ने कहा कि उनके पैतृक गांव बिंदटोली में अधिकतर घरों में अवैध शराब का निर्माण तथा इसकी बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। इसके खिलाफ हम सब ग्रामीणों जनप्रतिनिधियों के सहयोग स...