सीतापुर, अक्टूबर 31 -- यूपी के सीतापुर में दबंगों ने बीच सड़क घेरकर मेडिकल स्टोर संचालक पर जमकर लाठी बरसाई। बीच-बचाव कर रहे उसके भाई को भी पीटा। चीख-पुकार पर आसपास के लोगों को आता देख आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। पिटाई का यह वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गया। कोतवाली देहात के पुरैना रामकोट निवासी विनीस कुमार नानकारी में पश्चिम रोड पर कृष्णा मेडिकल स्टोर चलाते हैं। विनीस में मुताबिक गुरुवार को वह अपने भाई रोहित के साथ मेडिकल स्टोर पर थे। देर शाम को वह दुकान बंद कर सोहित के साथ बाहर निकले। बाइक स्टार्ट कर वह आगे बढ़े ही थे तभी कोतवाली देहात के चौंबा निवासी फकीरे अपने ब्रिजेश, राहुल और अनिल के साथ आ धमके। आरोपियों ने गालियां देते हुए उन्हें बीच सड़क पर रोक लिया। बाइक रोकते ही दबंगों ने उनपर हमला कर दिया। लाठी से उन्हें जमकर पीटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.