कन्नौज, मार्च 18 -- कन्नौज, संवाददाता। शराब के लिए पैसे देने से इनकार करना बड़े भाई को इस कदर नागवार गुजरा कि उसने कुल्हाड़ी से हमला कर छोटे भाई को मौत के घाट उतार दिया था। इस वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। वहीं वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गया । सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद पीड़ित पिता ने आरोपित पुत्र के खिलाफ कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस ने तीन टीमें गठित कर आरोपित की तलाश शुरू कर दी है। बता दें कि सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर चौकी अंतर्गत पीरनपुरवा गांव में रविवार की देर रात शराब के नशे में धुत संदीप पुत्र राकेश चंद्र अपने घर पहुंचा। उसने छोटे भाई 28 वर्षीय सचिन से शराब पीने के लिए रुपए मांगे शराब के लिए सचिन ने रुपया देने से इनकार कर दिया। इसी बात पर दोनों भाइयों में कहा सुनी होने लगी। देखते ही देखत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.