जहानाबाद, नवम्बर 8 -- शराब पीने के लिए मांगे थे पैसे जख्मी महिला का कराया गया इलाज जहानाबाद, निज प्रतिनिधि। शराब के नशे में धूत एक पति ने अपनी पत्नी को चाकू मारकर घायल कर दिया। घायल महिला कुमकुम देवी का इलाज सदर अस्पताल में कराया गया। यह घटना शुक्रवार की रात नगर थाना क्षेत्र के रामानंद कॉलोनी की है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति रवीश कुमार को गिरफ्तार किया जिसे शनिवार को जेल भेजा गया। नगर थानाध्यक्ष मोहन प्रसाद सिंह ने इसकी पुष्टि की है। घटना के संबंध में बताया गया है कि गिरफ्तार उक्त व्यक्ति शराब का सेवन करता था। उसके पीछे काफी पैसे बर्बाद करता था। शुक्रवार की रात वह नशे की हालत में घर आया। जब उसकी पत्नी ने खाना खाने के लिए दिया तो उस समय शराब पीने के लिए और पैसे की मांग करने लगा जिसे देने से पत्नी इनकार कर गई। हुलासगंज के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.