अंबेडकर नगर, सितम्बर 15 -- इंदईपुर, संवाददाता। हंसवर थाना क्षेत्र के एक गांव में विवाहिता के साथ जितिया व्रत के दौरान शराब के पैसे के लिए मारपीट करने का मामला प्रकाश में आया है। बीच बचाव करने पहुंचे विवाहिता के भाई की गांव के ही मनबढ़ व्यक्ति ने पिटाई कर दी। इसके पहले भी मनबढ़ व्यक्ति ने विवाहिता के साथ छेड़खानी का प्रयास किया था। विवाहिता की तहरीर पर आरोपी पति व मनबढ़ व्यक्ति के खिलाफ छेड़छाड़, मारपीट, गाली गलौज व धमकी के आरोप में मुकदमा पंजीकृत किया गया है। हंसवर थाना क्षेत्र की एक विवाहिता बीते रविवार को पुत्र की दीर्घायु के लिए जितिया व्रत रखी थी। बताया जाता है कि दोपहर को पति शराब पीने के लिए विवाहिता से पैसे मांगने लगा। पैसा न देने पर पति आग बबूला हो उठा और उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। विवाहिता ने जैसे-तैसे अपने मायके सूचना दी। सूचना पर वि...