मुजफ्फरपुर, फरवरी 6 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के रेड लाइट एरिया से गुरुवार की देर रात शराब के नशे में धुत होकर हंगामा करते दो पिक्कड़ को पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों को पकड़ कर अपने साथ थाने पर ले गई। ब्रेथ एनलाइजर से जांच करने पर शराब पीने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपितों में बरुराज के उज्जवल कुमार और सुमित कुमार शामिल हैं। वहीं नगर थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि मामले में पुलिस के बयान पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...