महोबा, फरवरी 14 -- महोबा, संवाददाता। परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के द्वारा शराब के नशे में पहुंचकर छात्र के साथ पिटाई करने के मामले में विभाग ने आरोपित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। तीन दिन पूर्व परिषदीय विद्यालय में शिक्षक के द्वारा छात्र के साथ पिटाई के मामले में ग्रामीणों ने हंगामा काटते हुए शिक्षक पर शराब के नशे में विद्यालय आकर शिक्षण कार्य में लापरवाही के आरोप लगाए थे। जिसके बाद ग्रामीणों के द्वारा शिक्षक के खिलाफ जांच करा कार्रवाई की मांग उठाई थी। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक के द्वारा शराब के नशे में आकर हंगामा किया जाता है। आए दिन छात्रों के साथ मारपीट की जाती है। वीडियो वायरल होने के बाद मामले की जांच कराई गई। शिक्षण कार्य में मनमानी पर प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक मोहन बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया...