मधेपुरा, मई 22 -- उदाकिशुनगंज, एक प्रतिनिधि। प्राथमिक विद्यालय नेमुआ में पदस्थापित शिक्षक को ड्यूटी पर शराब के नशे में पकड़ा गया। बताया गया कि प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल, उपाध्यक्ष हरिलाल मंडल, विधायक प्रतिनिधि देवनारायण राम सहित अन्य बीस सूत्री सदस्यों ने विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में पांच शिक्षक में तीन शिक्षक मौजूद मिले। जबकि एक शिक्षिका कल्पना देव स्पेशल लीव पर पायी गयी। एचएम विनोद कुमार पंडित उदाकिशुनगंज बीआरसी किताब का उठाव करने गए थे। इसी दौरान विद्यालय में ड्यूटी कर रहे शिक्षक के मुंह से शराब की गंध मिली। इसकी शिकायत बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप मंडल ने थानाध्यक्ष विनोद कुमार सिंह से की। सूचना पर मौके पर पुअनि अजीत कुमार पुलिस बल के साथ विद्यालय पहुंच कर नशे की हालत में रहे शिक्षक को गिरफ्तार कर ...