बांदा, जुलाई 16 -- बांदा। संवाददाता कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव से हैरत कर देने वाला मामला सामने आया है। 35 वर्षीय अशोक ने शराब के नशे में सांप को ही अपना निवाला बना डाला। अशोक की मां सिया दुलारी ने जब उसको यह हरकत करते हुए देखा तो आननफानन में मुंह से सांप को बाहर निकाला, लेकिन तब तक अशोक सांप के दो निवाले चबाकर खा गया था। परिजनों ने उसे उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र बबेरू में भर्ती कराया। डॉक्टरों का कहना है कि नशे में सांप को मरीज ने खाया है। भर्ती करके उपचार किया जा रहा है। खतरे की कोई बात नहीं है। वहीं, अशोक की हरकत से सभी हैरान हैं। अशोक को देखने वालों का तांता लगा हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.