चित्रकूट, दिसम्बर 30 -- चित्रकूट। संवाददाता मऊ थाना क्षेत्र के चकौर गांव के मजरा दलौनी पुरवा में सोमवार की देर शाम शराब के नशे में युवक ने तमंचे से गोली मारकर खुदकुशी कर ली। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है। प्रभारी निरीक्षक दुर्गविजय सिंह ने बताया कि दलौनी पुरवा निवासी 33 वर्षीय जितेंद्र सिंह सोमवार की देर शाम शराब पीकर घर पहुंचा था। उसके भाइयों ने उसे काफी समझाया। इसके बाद वह अपने कमरे में चला गया। करीब नौ बजे कमरे से फायर की आवाज सुनकर परिजन पहुंचे। देखा तो खून से लथपथ जितेन्द्र पड़ा मिला। परिजन आनन-फानन उसे लेकर कौशांबी के सरायअकिल अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टर ने देखने के बाद मृत घोषित कर दिया। परिजन वापस रात करीब 11 बजे शव लेकर गांव लौट आए और इसके बाद पीआरवी 112 को सूचना दी। बताया कि जानकारी...