नोएडा, नवम्बर 18 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-46 स्थित गार्डन ग्लोरी सोसाइटी के सामने मंगलवार सुबह शराब के नशे में महिला और उसके दो साथियों ने सिर पर पत्थर से हमला कर कैब चालक को घायल कर दिया। घायल का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-39 थाने में आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है। थाने में दी शिकायत में एटा निवासी रंजीत सिंह ने बताया कि वह मंगलवार को सुबह साढ़े चार बजे के करीब अपनी कैब लेकर गार्डन ग्लोरी सोसाइटी के सामने खड़े थे। पास में ही दो युवक और एक महिला एक गाड़ी वाले से लड़ाई कर रहे थे। शोर सुनकर रंजीत मौके पर पहुंचे और तीनों के चंगुल से गाड़ी वाले को छुड़ाने का प्रयास किया। यह बात महिला और उसके साथियों को बुरी लग गई। तीनों ने रंजीत से ही गाली-गलौज शुरू कर दी। जब रंजीत ने इसका विरोध किया तो तीनों ने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.