मेरठ, जनवरी 9 -- नौचंदी क्षेत्र में सोमवार शाम शराब के नशे में तेज रफ्तार मैजिक चलाते हुए चालक ने पीछे से कार में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद लोगों ने कार चालक व उसके साथ बैठी महिला को बाहर निकाला। दिल्ली निवासी फिरोज परिवार के साथ काम के सिलसिले में मेरठ आए थे। वह दिल्ली जा रहे थे, तभी नौचंदी क्षेत्र में पीछे से आ रही पिकअप ने अचानक उनकी कार में टक्कर मार दी। लोगों ने मैजिक चालक को मौके पर ही पकड़ लिया। पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और चालक को हिरासत में ले लिया। पुलिस जांच में सामने आया मैजिक चालक नशे की हालत में था और अत्यधिक तेज गति से वाहन चला रहा था। वाहन के अंदर से शराब से भरे गिलास और बोतल बरामद हुईं। कार में सवार लोगों को प्राथमिक जांच के बाद सुरक्षित बताया गया है।

हिंद...