भभुआ, अप्रैल 2 -- सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराने के बाद दोनों को ले गए कोर्ट भभुआ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने क्षेत्र में छापेमारी कर शराब के नशे में चार आरोपितों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपितों में भभुआ थाना क्षेत्र के अखलासपुर गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार, चैनपुर थाना क्षेत्र के नरौतापुर गांव निवासी अदालत अंसारी, इसी थाना क्षेत्र के देउआ गांव निवासी तबरेज अंसारी तथा रोहतास जिले के चेनारी थाना क्षेत्र के चेनारी गांव निवासी रामजी चौधरी शामिल हैं। प्रभारी थानाध्यक्ष रैशन कुमार ने बताया कि अलग-अलग जगहों से शराब पीने के मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी आरोपितों की सदर अस्पताल में मेडिकल जांच करने के बाद कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। हि.प्र. दो वारंटियों को न्यायालय में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.