फिरोजाबाद, मार्च 11 -- थाना लाइन पार क्षेत्र में किराएदार ने अपने साथी के साथ मकान में रह रही किशोरी के साथ छेड़छाड़ की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट कर दी। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई है। नगला विष्णु छबिराम की ठार पर महिला रहती है। मकान में दुर्गेश किराये पर रह रहा है। महिला 8 मार्च को किसी काम से बाहर गई थी। उसकी बेटी घर में अकेली थी। उसी दौरान छत पर बैठकर वीटू व राजू दोनों लोग शराब पी रहे थे। शराब पीने के बाद छत से उतरते समय उन्होंने महिला की बेटी को कमरे में खींच लिया। दोनों ने लड़की के साथ बदतमीजी व छेड़छाड़ की। विरोध करने पर दुर्गेश, अजय व टीटू ने मारपीट की। मां के आने पर लड़की ने मां को घटना के बारे में बताया। उसकी बात सुन महिला हैरत में पड़ गई। तीनो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.