लखीसराय, फरवरी 5 -- सूर्यगढ़ा, निज प्रतिनिधि। माणिकपुर पुलिस ने भवानीपुर गांव के एक युवक मनीष कुमार को शराब के नशे में धुत्त रहने पर बुधवार को गिरफ्तार किया गया। इसकी जांच कजरा थाना ले जाकर मशीन से की गई। इस आशय की प्राथमिकी सहायक पुलिस अवर निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार के द्वारा कराई गई है। उसे लखीसराय जेल भेज दिया गया है। अवर निरीक्षक ने बताया कि बिहार में शराब बंदी कानून के पालन को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी क्रम में उक्त युवक को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...