हापुड़, फरवरी 21 -- थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में गढ़ रोड पर देवनंदनी फ्लाईओवर के नीचे खुले शराब के ठेकों को बंद कराने को लेकर गुरुवार को महिलाओं ने जोरदार हंगामा किया। महिलाओं का कहना था कि यहां आए दिन मारपीट और छेड़छाड़ की वारदात होती है। इसलिए ठेकों को यहां से बंद कराया जाए। सूचना मिलने पर पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और किसी तरह महिलाओं को शांत कराया। महिलाओं ने चेतावनी दी है कि अगर ठेकों को बंद नहीं कराया या तो आंदोलन किया जाएगा। सोमवार को भी महिलाओं ने ठेके को बंद कराने के लिए हंगामा कर ठेकों को बंद करा दिया था। महिलाओं के जाने के बाद वह खुल गए थे। गढ़ रोड स्थित देवनंदनी फ्लाई ओवर के नीचे देशी शराब, अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान है। गुरुवार की दोपहर को भीमनगर समेत आसपास मोहल्लों में रहने वाली काफी संख्या में महिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.