प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 3 -- उदयपुर, हिन्दुस्तान संवाद। शराब की सरकारी दुकान के शटर को रॉड से उठाकर चोर अंदर घुसे। चोरों ने गल्ले से नकदी और शराब की पेटी के साथ अन्य सामान भी पार कर दिया। चोरों ने अंदर लगे सीसीटीवी कैमरे को दूसरी तरफ घुमा दिया और बाहर का कैमरा व लाइट तोड़ दिया। अगले दिन आसपास के लोगों ने देखा तो दुकान मालिक सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज देखने के लिए डीवीआर को कब्जे में लिया है। दुकान मालिक ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। स्थानीय थाना क्षेत्र के मंगापुर बाजार में देशी शराब की सरकारी दुकान है। दुकान पर इलाके के पूरे रामदास (मंगापुर) निवासी शत्रुघ्न उपाध्याय सेल्समैन हैं। रविवार रात सेल्समैन रात 10 बजे के बाद दिन भर की बिक्री का पैसा गल्ले में रखा। इसके बाद ताला बंद कर घर चले गए। रविवार ...