घाटशिला, फरवरी 9 -- 4-शराब की दो भट्ठियां व भारी मात्रा में जावा महुआ नष्ट चुनाव के मद्देनजर उत्पाद विभाग व पुलिस की बड़ी कार्रवाई 44.685 लीटर अवैध विदेशी शराब व 3.600 लीटर बीयर बरामद चाकुलिया, संवाददाता। आगामी नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने को प्रशासन ने कमर कस ली है। इसी कड़ी में रविवार को चाकुलिया थाना क्षेत्र के मौराबांधी गांव में पुलिस ने अवैध शराब के ठिकानों पर जोरदार दबिश दी। सशस्त्र बलों के सहयोग से चलाए गए इस छापेमारी अभियान में पुलिस ने शराब माफियाओं के मंसूबों पर पानी फेरते हुए अवैध शराब निर्माण के दो बड़े अड्डों को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई के दौरान घटनास्थल पर लगभग 350 किलोग्राम जावा महुआ, शराब बनाने के उपकरण और करीब 15 लीटर तैयार देसी शराब बरामद की गई। स्थिति की गंभीरता और सुरक्षा को देखते हु...