सोनभद्र, मार्च 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। मंदिर और विद्यालय के समीप शराब की दुकान खोले जाने से नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को कलक्टे्रट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने जिलाधिकारी को नामित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे को ज्ञापन सौंपकर शराब की दुकान स्थानान्तरित कराए जाने की मांग की। इस दौरान ग्रामीणों ने बताया कि राबर्ट्सगंज ब्लाक के सहिजन कला गांव में मंदिर, विद्यालय और एएनएम सेंटर स्थित है। इसी के पास सरकारी देशी शराब की दुकान भी खोल दी गई है। इससे गांव के युवा और बुजुर्ग नशे की लत में जकड़ते जा रहे हैं। वहीं मंदिर और स्कूल होने के कारण बच्चों और छात्राओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं मंदिर जाने वाली महिलाओं को भी काफी दिक्कत झेलनी पड़ती है। उन्होंने इस ओर जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए उक्त शराब की दुकान को वहां से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.