कन्नौज, फरवरी 8 -- तिर्वा, संवाददाता। कोतवाली क्षेत्र के उमरायपुर्वा गांव के निकट में स्थित देशी शराब की दुकान पर रविवार की दोपहर महिलाओं ने हंगामा काटा। कैंटीन में तोड़फोड कर रखा सामान तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बूझाकर घर भेज दिया। उमरायपुर्वा गांव के निकट स्थित देशी शराब की दुकान पर उस समय हडकंप मच गया, जब गांव की करीब एक दर्जन महिलाएं हंगामा काटने लगीं। महिलाओ ने आरोप लगाया कि उनके पति यहां से शराब खरीद कर पीते हैं और घर में जाकर मारपीट करते हैं। जिससे वह परेशान हैं। उन्होंने ठेका बंद किए जाने की मांग की है। महिलाओं ने ठेके में बनी कैंटीन पर भी तोड़फोड़ की। महिलाओं का हंगामा देख कर्मचारियों ने दुकान का शटर बंद कर दिया। सूचना पर तिर्वा कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने हंगामा कर रही महिलाओं को समझा-बुझाकर मामला...