चंदौली, अप्रैल 8 -- साकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान को लेकर महिलाओ में आक्रोश है। सोमवार को महिलाओं विरोध प्रदर्शन किया। महिलाओं ने आरोप लगया कि शराब पीकर फब्तियां कस रह रहे हैं। बच्चों पर इसका विपरीत प्रभाव पड़ेगा। हर हाल में शराब की दुकान को हटाने की मांग की है। चतुर्भुजपुर में अंग्रेजी और बियर की कंपोजिट दुकान खुली है। यह दुकान चतुर्भुजपुर, तुलसी आश्रम मार्ग पर चल रही है। सोमवार को महिलाएं इस दुकान के विरोध मे उतर आई। इनका कहना था कि शराब दुकान इधर खुल जाने से लड़कियों और महिलाओ का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है। शराबी शराब के नशे में धुत होकर अपशब्दों का इस्तेमाल कर रहे है। शिकायत के बाद भी अधिकारी अनजान बने हुए है। चेताया कि जबतक शराब की दुकान हटाई नहीं जाती...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.