नई दिल्ली, मई 14 -- यूपी के बदायूं में कुंवरगांव क्षेत्र के दुगरैया हसनपुर के पास देसी शराब की दुकान पर काम कर रहे शराब सेल्समैन की मंगलवार देर रात गोली मारकर हत्या कर दी गई। बाइक सवार बदमाशों ने हत्या की वारदात को उस समय अंजाम दिया जब वह दुकान पर कैश गिन रहा था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। हत्या की वजह साफ नहीं है लेकिन पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। घटना के बाद एसएसपी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया और संबंधित लोगों से जानकारी जुटाई। बिनावर थाना क्षेत्र के रंजौरा गांव का रहने वाला मुकेश यादव (41) दुगरैया में देसी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। मंगलवार रात वह दुकान बंद करने से पहले कैश गिन रहा था। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो लोग आए और दुकान की जाली के भीतर तमंचे की नली डालीकर मुकेश की गोली मारकर हत्या क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.