कौशाम्बी, सितम्बर 21 -- मंझनपुर कोतवाली क्षेत्र के छोकरियन का पूरा निवासी ओमचंद्र ने बताया कि शनिवार की शाम पड़ोसी राकेश पुत्र विश्वनाथ ने उसे बहाने से समदा स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान के पास बुलाया। वहां अपने तीन अन्य साथियों के साथ मिलकर गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर पिटाई शुरू कर दी। चीख-पुकार पर जुटे लोगों ने किसी तरह जान बचाई। इसके बाद पीड़ित ने पुलिस को तहरीर दिया। कोतवाल सुनील सिंह ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर घायल का मेडिकल करा दिया गया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.