मुरादाबाद, मार्च 5 -- नई शराब नीति के तहत मुरादाबाद जिले में शराब की दुकानों की ई-लॉटरी से आज नीलामी होगी। इनमें देसी शराब की 153 दुकानें है। दुकानों की नीलामी ई-लॉटरी सिस्टम से होगी। मुरादाबाद के पंचायत भवन में होने वाली नीलामी प्रक्रिया के लिए पुलिस सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए है। पंचायत भवन में फोटो युक्त आवेदक ही प्रवेश पा सकेंगे। पंचायत भवन के अंदर किसी तरह के शस्त्र लेकर आने पर प्रतिबंध लगाया गया है। जिला आबकारी अधिकारी महेन्द्रपाल ने बताया कि जिले में वर्ष 2025-26 के लिए आबकारी दुकानों की ऑनलाइन प्रक्रिया ई-लाटरी सिस्टम से होगी। पंचायत भवन में नीलामी प्रक्रिया पूरी होगी। इस दौरान ऑनलाइन नीलामी में केवल आवेदक ही हिस्सा लें सकेंगे। आवेदकों को फोटोयुक्त पंजीकरण स्लिप, पैन कार्ड, आईडी आदि के आधार पर पंचायत भवन में प्रवेश मिलेगा। आवेद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.