कोटद्वार, मार्च 29 -- सतपुली के नजदीक स्थित दुधारखाल में शराब का ठेका खोलने का क्षेत्र के विभिन्न गांवों के महिला मंगल दलों ने विरोध किया है। इस संबध में क्षेत्र की महिला मंगल दलों ने शनिवार को उपजिलाधिकारी सतपुली के माध्यम से जिलाधिकारी को ज्ञापन प्रेषित किया। महिला मंगल दल बबीना के नेतृत्व में महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी को प्रेषित ज्ञापन में कहा गया है कि आबकारी विभाग पौड़ी की ओर से क्षेत्रीय जनता की राय मशविरा लिए बगैर ही दुधारखाल में शराब का ठेका खोलने के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। इससे क्षेत्र का माहौल खराब होने की पूरी संभावना है। इसलिए यहां पर शराब का ठेका नहीं खोला जाना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही इस ठेके के टेंडर निरस्त न किए गए तो क्षेत्रीय जनता के सहयोग से महिलाएं आंदोलन पर बाध्य होंगी। ज्ञापन प्रेषित करने वालों में मधु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.