सहारनपुर, फरवरी 5 -- नगर निगम द्वारा आईएमए भवन हकीकत नगर में एक विशेष शिविर लगाकर नर्सिंग होम व चिकित्सकों के वर्तमान वित्तीय वर्ष 2025-26 के व्यवसायिक लाइसेंस बनाये जायेंगे। शिविर में लाइसेंस नवीनीकरण के अलावा नये लाइसेंस भी बनाये जायेंगे। शिविर के लिए पांच कर्मचारियों की एक विशेष टीम बनायी गयी है। कर अधीक्षक (लाइसेंस) सुधीर शर्मा ने बताया कि आईएमए अध्यक्ष डॉ. प्रवीण शर्मा ने महापौर डॉ. अजय कुमार को एक पत्र भेजकर लाइसेंस बाईलाज हेतु एक कैंप लगाने का अनुरोध किया था। जिस पर महापौर डॉ. अजय कुमार एवं नगरायुक्त शिपू गिरि के निर्देशों के अनुपालन में नगर निगम द्वारा आईएमए भवन में छह और सात फरवरी को दो दिवसीय लाइसेंस शिविर लगाया जायेगा। उन्होंने सभी नर्सिंग होम संचालक व चिकित्सा से सम्बंधित क्लिीनिक चलाने वाले अन्य चिकित्सकों से अपने पुराने लाइस...