सहरसा, सितम्बर 17 -- सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। मद्यनिषेध विभाग ने 01 से 15 सितम्बर तक चलाए गए विशेष अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। विभाग द्वारा कुल 1500.760 लीटर शराब जप्त की गई, जिसमें देशी चुलाई शराब 975.500 लीटर, विदेशी शराब 364.760 लीटर तथा कोरेक्स 160.500 लीटर शामिल है। सहायक आयुक्त मद्यनिषेध ने बताया कि अभियान के दौरान 11 अवैध चुलाई अड्डों पर छापेमारी कर 155 किलोग्राम जावा महुआ घटनास्थल पर ही नष्ट किया गया। इस कार्रवाई में ड्रोन तकनीक का भी सहारा लिया गया। शराब परिवहन में प्रयुक्त 09 वाहन जप्त किए गए। इस अवधि में कुल 99 अभियोग दर्ज किए गए, जिसमें 70 शराब पीने वाले तथा 36 परिवहन व बेचने वाले अभियुक्त शामिल हैं। समाहर्त्ता सहरसा ने सहायक आयुक्त मद्यनिषेध को निर्देश दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए विदेशी शराब की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.