समस्तीपुर, जनवरी 15 -- वारिसनगर। थाना क्षेत्र की पुलिस ने शराब मामले में फरार चल रहे दो धंधेबाजों को बुधवार को अलग-अलग गांवों से गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सर्वेश कुमार झा ने बताया कि पुलिस अवर निरीक्षक जय श्री राम एवं चांदनी कुमारी के नेतृत्व में पुलिस बल ने सतमलपुर गांव से मो. लालो तथा धनहर गांव से राम नारायण सहनी को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों आरोपी शराब कारोबार के मामले में फरार थे और इनके विरुद्ध पहले से मामला दर्ज था। गिरफ्तारी के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...