पटना, सितम्बर 13 -- भाजपा सांसद संजय जायसवाल ने जनसुराज के सूत्रधार प्रशांत किशोर पर शराब कंपनियों से पैसे लेने का आरोप लगाया है। शनिवार को भाजपा दफ्तर में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वे दो नंबर का पैसा ले रहे हैं। वे स्ट्रेटेजी क्या बनाएंगे? श्री जायसवाल ने कहा कि उन्होंने वर्ष 2022 में ही जनसुराज नाम से पार्टी बनायी थी। अब फिर से 2 अक्टूबर 2024 को बिहार में इसी नाम से पार्टी बना ली। तो क्या पहले वाली पार्टी फर्जी थी? उनके पास तेलंगाना और तमिलनाडु से पैसा आता है। शराब कंपनियां पैसे दे रही हैं। इसीलिए वे कहते हैं कि सरकार बनने पर एक घंटे में शराबबंदी खत्म कर देंगे। सांसद ने कहा कि लालू प्रसाद ने उन्हें वोट काटने के लिए बिहार भेजा है। वे सिर्फ वोट काटने वाले हैं। उन्होंने जो आरोप लगाया है, उसके खिलाफ नोटिस दी गयी है। कानूनी क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.