निज संवाददाता, मई 20 -- शराब और जुए की लत इंसान को अंधा बना देती है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है बिहार के बिहारशरीफ जिले से। यहां गिरियक थाने के पहलौआ गांव में रुपये नहीं देने पर बेटे ने पिता की पीटकर हत्या कर दी। फिर शव को ठिकाने लगाने की तैयारी में जुट गया। इसी दौरान भनक मिलने पर ग्रामीणों ने पुलिस को घटना की सूचना दे दी। मृतक अकलू पंडित के 50 वर्षीय पुत्र सिद्धेश्वर पंडित हैं। पुलिस ने आरोपित पुत्र दिवाकर पंडित को गिरफ्तार कर लिया है। सिद्धेश्वर के साला श्रीराम पंडित ने बताया कि उनका दो भांजा है। छोटा भांजा बहन के घर पर रहता है। बड़ा दिवाकर घर पर माता-पिता के साथ रहता है। शराब और जुए की लत के कारण वह बार-बार पैसों की मांग करता था। रविवार को भी उसने पिता से रुपये मांगे। इनकार करने पर गाली-गलौज की और पीटकर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। यह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.