पीलीभीत, जनवरी 25 -- शराब के नशे में धुत युवक ने घर पर पहुंचकर अपनी बाइक में आग लगा दी। आग को फैलने से रोकने के लिए परिवार के लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान पेट्रोल की टंकी फटने से आग बुझा रहे परिवार के चार लोग झुलस गए। झुलसे सभी लोगों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दो लोगों को बरेली हायर सेंटर के लिए रेफर किया गया है। सूचना मिलने पर पहुंची सुनगढ़ी पुलिस ने जांच पड़ताल की। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र के गैस चौराहा निवासी पिंटू उर्फ लक्ष्मी नारायण राठौर पुत्र हरि चरण लाल शनिवार देर रात शराब पीकर अपने घर पर आया। घर में खड़ी अपनी मोटरसाइकिल में उसने अचानक आग लगा दी। बाइक को जलता देखकर परिवार के लोगों ने पानी आदि डालकर आग को बुझाने का प्रयास किया। इस दौरान अचानक बाइक की टंकी तेज धमाके के साथ फट गई। जिससे झु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.