मऊ, जुलाई 17 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पिपरौता गांव के लोग इन दिनों शराबियो के आतंक से परेशान हैं। गांव वालों का आरोप है कि गांव के कुछ व्यक्ति रोजाना शराब के नशे में धुत होकर पूरे गांव में गाली-गलौज करते हैं, ईंट-पत्थर चलाते हैं और घरों में तोड़फोड़ की कोशिश करते हैं। साथ ही साथ महिलाओ और लड़कियों से राह चलते छेड़खानी करते रहते हैं। इससे आक्रोशित पुरुष और महिलाओं ने गौरीशंकर मंदिर में एकत्र होकर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। विरोध प्रदर्शन करने वाली महिलाओं ने आरोप लगाया की नशे में धुत शराबी राह चलते महिलाओं और लड़कियों से छेड़खानी करते रहते हैं। जिससे पूरे गांव में डर और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने कई बार डीएम, एसपी और कोपागंज थाने में लिखित शि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.