चंदौली, मई 15 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। जिला पुलिस की ओर से जिलेभर में शराब की दुकानों और संवेदनशील जगहों पर बीते मंगलवार की रात अभियान चलाया गया। इस दौरान चिह्नित शराब की दुकानों के आस पास और सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर उपद्रव करने वाले 12 लोगो के विरुद्ध कारवाई की गई। साथ ही इसका सेवन से होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में भी बताया गया। ताकि नशे के हाल में होने वाली सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाया जा सके। एसपी आदित्य लांग्हे ने बताया कि सार्वजनिक स्थानों पर खुले में शराब पीने, रंगबाजी, जुआ खेलने, स्टंट दिखाने, छेड़खानी करने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की जा रही है। अभियान में शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर कार्रवाई की गई। चेताया है कि एक बार से अधिक पकड़े जाने पर ऐसे लोगों के वाहनों का लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.