हजारीबाग, अक्टूबर 7 -- बरही, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ शिवाजी शाखा ने बरही में शरद पूर्णिमा धूमधाम से मनाया। भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में संघ के सदस्यों ने विविध सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ खेल कूद का भी आयोजन किया। शरद पूर्णिमा समारोह के मुख्य अतिथि ताराकांत शुक्ला ने कहा कि शरद पूर्णिमा की रात सुंदर और दिव्य मानी जाती है। शरद पूर्णिमा की रात चंद्रमा अपनी संपूर्ण 16 कलाओं के साथ सौंदर्य बिखेरता है। शरद पूर्णिमा के दिन ही भगवान श्रीकृष्ण ने महारास रचाया था जिसमें एक एक गोप गोपियों के संग एक एक श्रीकृष्ण दिख रहे थे। कहा जाता है कि चंद्रमा का यही 16 कलाएं मनुष्य को मिल जाए तो मनुष्य में देवत्व आ जाता है। कहा कि शरद पूर्णिमा का त्योहार लोगों को एकजुट करने और समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का अवसर प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.