बुलंदशहर, अक्टूबर 7 -- शरद पूर्णिमा पर नरौरा, रामघाट और राजघाट गंगा तटों पर श्रद्धालुओं ने स्नान कर पुण्य अर्जित किया। शरद पूर्णिमा श्रद्धालुओं के लिए विशेष स्थान रखती है। गंगा तट पर धार्मिक कार्य संपन्न करने से विशेष लाभ मिलता है। मंगलवार को शरद पूर्णिमा पर सुबह वर्ष की बावजूद काफी संख्या में नरौरा के अलावा आसपास के अलीगढ़, सासनी, अतरौली, डिबाई, बदायूं, चंदौसी आदि क्षेत्र के श्रद्धालु गंगा तटों पर पहुंचे और स्नान कर धार्मिक कार्य संपन्न कराएं। गंगा में इन दोनों तेज जल बहाव के कारण श्रद्धालुओं ने सतर्क रहते हुए गंगा स्नान किया। गांधी घाट पर सबसे अधिक श्रद्धालुओं का आगमन रहा। जबकि गांधीघाट, नरवर, राजघाट और रामघाट के गंगा तटों पर भी श्रद्धालुओं ने बच्चों का मुंडन संस्कार, कथा और भंडारों का आयोजन किया। धार्मिक अनुष्ठान और दान पुण्य के कार्य ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.