भदोही, अक्टूबर 9 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। नगर पालिका परिषद गोपीगंज में शरद पूर्णिमा की रात बाबा बड़ेशिव मार्ग स्थित एक लान में डांडिया रास का आयोजन किया गया। महिलाओं ने डांडिया नृत्य कर खूब धमाल किया। कार्यक्रम का शुभारंम्भ महिलाओ ने राधा-कृष्ण और माता रानी के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर पूजन अर्चन कर की। इस दौरान लक्ष्मी देवी ने कहा कि भारतीय संस्कृति व लोक परंपराओं को जीवंत रखने की आवश्यकता है। ऐसे आयोजनों से जहां हमारी संस्कृति व लोक परंपराओं को मजबूती मिलती है वहीं महिलाओं में उत्साह का संचार होता है। इसके बाद शुरु हुई डांडिया में महिलाओं ने जमकर नृत्य किया। महिलाओं ने बड़ी संख्या में कार्यक्रम में भाग लेकर कार्यक्रम को यादगार बना दिया। इस दौरान बेष्ट, आउटफिट, बेष्ट आई मेकअप, कांस्टूम, डांस कंम्पटीशन, पहेली गेम का भी आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.