भागलपुर, अक्टूबर 7 -- नाथनगर। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि मां गंगा पूजन समिति मोहनपुर, नरगा की ओर से चैती दुर्गा स्थान प्रांगण में शरद पूर्णिमा के उपलक्ष्य पर गंगा महाआरती का आयोजन किया गया। महंत बोकु दास के नेतृत्व में महाआरती का शुभारंभ मां गंगा का पूजन कर किया गया। इसके बाद सामूहिक महाआरती की गई। उपस्थित सदस्यों ने मां गंगा की पवित्रता और स्वच्छता का संकल्प लिया। समिति के सचिव जवाहर लाल मंडल, संयोजक जगतराम साह कर्णपुरी, कुबेर कुमार, रमन कुमार, आशीष मंडल, आशुतोष कुमार,शंकर दास, अरूण कुमार, गंगा मंडल आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.