अलीगढ़, अक्टूबर 8 -- अलीगढ़। सोमवार को शरद पूर्णिमा पर जैन समाज के श्रमण संस्कृति के महानायक समाधिस्थ संत शिरोमणि आचार्य विद्यासागर महामुनिराज, आचार्य समय सागर मुनिराज एवं गणिनी प्रमुख ज्ञानमती माता के अवतरण दिवस पर श्री दिगंबर जैन महासमिति महिला प्रकोष्ठ द्वारा प्राग नारायण मूक बधिर विद्यालय, सासनी गेट पर बच्चों को शुद्ध भोजन करा कर मनाया गया। पूर्व एमएलसी जगवीर किशोर जैन ने बताया कि आचार्य ने पशुधन बचाने, गाय को राष्ट्रीय प्राणी घोषित करने, मांस निर्यात बंद करने को लेकर उल्लेखनीय कार्य किए। आज कई गौशालाएं, स्वाध्याय शालाएं, औषधालय आदि विद्यासागर महाराज की प्रेरणा और आशीर्वाद से स्थापित किए गए हैं। कई जगहों पर निर्माण कार्य जारी है। आचार्य द्वारा पशु मांस निर्यात के विरोध में जनजागरण अभियान भी चलाया गया। दिव्यांग नि:शुल्क सहायता भी केंद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.