मुजफ्फरपुर, अक्टूबर 5 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शरद पूर्णिमा व्रत सोमवार को मनाया जाएगा। वहीं इस दिन हरिसभा मध्य विद्यालय में कोजागर पूजन भी होगा। वहीं, सात अक्टूबर को मंगलवार को स्नान-दान करने के लिए पूर्णिमा तिथि होगी। इस दिन श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। पंडित प्रभात मिश्र ने बताया कि आश्विन माह की पूर्णिमा को शरद पूर्णिमा या कोजागरी पूर्णिमा कहा जाता है। इस दिन से शरद ऋतु प्रारंभ होती है, इसलिए इसे शरद पूर्णिमा कहा जाता है। ज्योतिष मान्यता है कि संपूर्ण वर्ष में आश्विन मास की पूर्णिमा का चंद्रमा षोडश कलाओं से युक्त होता है। इस दिन का महत्व भगवान श्रीकृष्ण से भी जुड़ा हुआ है। शरद पूर्णिमा की रात्रि में भगवान श्रीकृष्ण ने वृंदावन में राधा और गोपियों के साथ महारास रचाया था। इसलिए इसे रास पूर्णिमा कहा जाता है। पौराणिक आख्या...