बिजनौर, सितम्बर 18 -- धामपुर। रानी बाग कॉलोनी में श्रीमद् भागवत कथा में श्रीमद भागवत कथा व्यास पंडित सुरेंद्र भारद्वाज ने कथा में अमृत वर्षा करते हुए करते हुए कहा कि जो भगवान की शरण में आ जाता है, भगवान उसके मान सम्मान की रक्षा करते हैं। जिस प्रकार द्रौपदी ने चीर हरण के वक्त भगवान श्री कृष्ण को याद किया। उन्होंने उसकी चीर हरण से रक्षा की। भगवान को याद करके जो अच्छा कर्म करता है, भगवान उसके मान सम्मान की रक्षा करते हैं। श्रीमद् भागवत कथा में पंडित पारस उपाध्याय ने मंत्रोच्चारण के बीच पूजा अर्चना कराई। जिसमें मुख्य यजमानों ने पूजा अर्चना में भाग लिया। इस अवसर पर जयकारों से सारा वातावरण धर्म मय हो रहा था। कथा के मुख्य यजमान चंद्रभान सिंह एवं धर्मपत्नी गीता देवी रहे। भागवत कथा में पूजा देवी, उदय प्रताप सिंह, मोनिका चौहान, पुष्पेंद्र चौहान, प्...