फर्रुखाबाद कन्नौज, अक्टूबर 13 -- कायमगंज। संवाददाता पूर्वोत्तर रेलवे फतेहगढ़ के अधीन शमसाबाद-कायमगंज रेलखंड के बीच स्थित समपार संख्या 176सी किमी 161/20-21 पर 13 अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक मरम्मत कार्य किया जाएगा। इस दौरान सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक रेलवे की पीक्यूआरएस मशीन से सीटीआर कार्य और एमएचआई -56940 मशीन से पैकिंग कार्य संपन्न होगा। रेल विभाग ने जानकारी दी कि कार्य के दौरान समपार से किसी भी प्रकार के रोड वाहन का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। वाहनों के आवागमन के लिए ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया है। भारी वाहन समपार संख्या 179सी से होकर गुजरेंगे, जो लगभग 3.5 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। वहीं हल्के वाहन समपार संख्या 178 से होकर निकल सकेंगे, जिसकी दूरी करीब 2.5 किलोमीटर है। रेल प्रशासन ने स्थानीय पुलिस से अनुरोध किया है कि मरम्मत कार्य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.