विकासनगर, मार्च 17 -- लोक निर्माण ठेकेदार जनकल्याण समिति चकराता की बैठक लोक निर्माण विभाग कार्यालय चकराता लागापोखरी के प्रांगण में सम्पन्न हुई। जिसमें शमशेर सिंह चौहान को सर्वसम्मति से अध्यक्ष चुना गया। सोमवार को हुई बैठक में युद्धवीर सिंह तोमर और अरविंद सिंह चौहान को संयुक्त रूप से उपाध्यक्ष पद के लिए चुना गया। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि उनके द्वारा ठेकेदारों की समस्याओं को विभाग के अधिकारियों के समक्ष उठाकर उनका समाधान करने का प्रयास किया जाएगा। कहा कि चकराता डिवीजन के अंतर्गत आने वाले सभी प्रत्येक खतों से दो-दो प्रतिनिधियों को समिति में शामिल किया जाएगा, ताकि प्रत्येक क्षेत्र की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाया जा सके। बैठक में भाव सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह रावत, राजेंद्र सिंह जोशी, पप्पू राणा, विजय राणा, मनीष रावत, राजेंद्र सहित आदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.