मुरादाबाद, फरवरी 2 -- मंगलवार को शब-ए-बरात को लेकर मुस्लिम समाज के लोग अपने परिजनों की कब्रों पर जाकर फातिहा पढ़ेंगे। जिसके बाद पूरी रात मस्जिदों में इबादत करेंगे। जिसको लेकर शहर के सभी कब्रिस्तानों में साफ-सफाई का कार्य पूरा हो गया है। इस्लाम में शब-ए-बरात की रात को बेहद फज़ीलत और अफज़लियत वाली बताया गया है। इस बार शब-ए-बरात मंगलवार 3 फरवरी को अकीदत और एहतराम के साथ मनाई जाएगी। उलमा के मुताबिक इस मुबारक रात में सच्चे दिल से मांगी गई दुआएं अल्लाह तआला कबूल फरमाता है। मंगलवार को मुसलमान मगरिब की नमाज के बाद मस्जिदों की ओर रुख कर लेंगे। जिसके बाद इशा की नमाज़ के बाद कब्रिस्तान जाकर अपने बुजुर्गों की कब्र पर फातिहा पढ़ेंगे। वहीं महिलाएं घरों में अल्लाह की इबादत करेंगी। जिसके बाद बुधवार को रोजा रखा जाएगा। फोटो वर्जन शब-ए-बरात की पूरी रात इबाद...