लखीसराय, फरवरी 5 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। बुधवार को शब-ए-बारात का पर्व पूरे अकीदत और भाईचारे के माहौल में धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर शहर के इंग्लिश मोहल्ला, बड़ी दरगाह नया टोला, नया बाजार के पचना रोड सहित जिले के विभिन्न इलाकों में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने विशेष उत्साह के साथ पर्व मनाया। देर शाम से ही लोग एक-दूसरे को शब-ए-बारात की मुबारकबाद देते नजर आए और बड़ी संख्या में ईदगाहों व मस्जिदों में पहुंचकर इबादत व दुआएं की। शब-ए-बारात के मौके पर मस्जिदों और दरगाहों में विशेष नमाज अदा की गई। लोगों ने अपने पूर्वजों की मगफिरत, अमन-चैन और खुशहाली के लिए अल्लाह से दुआ मांगी। कब्रिस्तानों में भी श्रद्धालुओं की आवाजाही देखी गई, जहां लोगों ने फातिहा पढ़कर अपने मरहूम रिश्तेदारों को याद किया। इस दौरान पूरा माहौल धार्मिक आस्था और आध्यात्मिकता से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.